Himmat Shayari in Hindi: नमस्कार दोस्तों यहाँ आपको हिम्मत की हिंदी शायरी मिलेगी। जिस इंसान में धैर्य के साथ साथ हिम्मत भी है उसका मुकाबला करना बहुत कठिन होता है। आज हम आपके लिए हिम्मत शायरी हिंदी में लेकर आये हैं जो आपके अंदर हिम्मत की एक नयी ऊर्जा का संचालन करेगी। हिम्मत की शायरियों के साथ साथ आपको स्टेटस भी मिलेंगे जिन्हे आप इस्तेमाल कर सकते हो।
हिम्मत न हो तो मंज़िल को पाना काफी कठिन को जाता है। हिम्मत की इन शायरिओं के साथ साथ आपको ज़िन्दगी पर शायरी की भी ज़रुरत पड़ सकती है। हिम्मत ही आपको प्रेरणा देती है कठिन से कठिन कार्य को पूर्ण करने के लिए। हम सभी को जीवन के कई पड़ाव पर हिम्मत का परिचय देना होता है। इसलिए आपको कुछ ऐसे हिम्मत के ऊपर शायरी पड़नी चाहिए जो आपको एक नयी ऊर्जा प्रदान करेगी।
Himmat Shayari in Hindi
किसी में इतनी हिम्मत कहां कि
हम से टकराने की बात करेगा
हम एक बार आंखें तिरछी भी कर दे,
तो वह जिंदगी से फ़रियाद करेगा।

हार मान कर बैठ जोओगे
तो बाद में बहुत पछताओगे,
लेकिन हार कर जितने की हिम्मत दिखाओगे
तो जरूर कामियाब हो जाओगे।
प्यार पर एक बार और भरोसा
करने की हिम्मत रखें।
मुसीबतों में भी जो मुस्कुराएगा
उसे कोई कैसे हराएगा।

ज़िन्दगी में कैसा भी मोड़ आये
कभी हिम्मत मत हारना
क्योंकि तुम्हारी हिम्मत ही तुम्हे
हर कठिनाई से बाहर निकालेगी।
जिस चीज़ पर आप विश्वास करते हैं
उसके लिए खड़े होने के लिए हिम्मत रखें
भले ही आप अकेले खड़े हों।
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ ज़िंदगी में,
जहान होता है लड़ने वालों के कदमों में।

खुद से जीतने की ज़िद है मेरी, मुझे खुद को ही हराना है,
मैं भीड़ नहीं हूँ दुनिया की, मेरे अंदर एक ज़माना है।
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा,
जो चल रहा है उसके पाँव में छाला होगा।

हिम्मत हारने वालों को रास्ता छोटा नज़र आता है,
और जो आखिरी दम तक लड़े, उसके लिए रास्ता कभी खत्म नहीं होता।
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
गिरना बड़ी बात नहीं है,
गिर कर न संभलना सबसे बड़ी हार है।
See also
हिम्मत शायरी हिंदी में
किसी ने सच ही कहा है की हिम्मत हो तो बड़े से बड़े पहाड़ को भी हिलाया जा सकता है। आपको जीवन में कई हिम्मत से भरे हुए लोग मिले होंगे। मनुष्य का यह एक ऐसा गुण है जिसे को सिर्फ देखकर पता नहीं लगाया जा सकता। यह तो समय समय में इंसान के व्यवहार में प्रकट होता है। इसलिए मैं आपके लिए Courage Quotes in Hindi, Himmat Hindi Status लेकर आयी हूँ जो आपकी जीवशैली को सशक्त बनाने में सहायता प्रदान करेंगे।
जो इंसान सच सुनने की हिम्मत रखता है,
वो अपनी जिंदगी में जरूर तरक्की करता है।

ज़िंदगी कि असली उड़ान बाकी है,
ज़िंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है,
अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन हमने,
अभी तो सारा आसमान बाकी है।
मुश्किलें जिन्दगी में सबको करती है तंग,
जीत जाते है वो जो हिम्मत रखते है संग।✊
अगर फ़ितरत हमारी सहने की न होती,
तो हिम्मत तुम्हारी कुछ कहने की न होती।🤨

अगर आपकी हिम्मत आपके भय से ज्यादा है
तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
अपने आप पर यकीन रखो
आप जितना सोचते हैं उससे कहीं अधिक बहादुर हैं
जितना आप जानते हैं उससे कहीं अधिक प्रतिभाशाली हैं,
और जितना आप सोचते हैं उससे कहीं अधिक करने में सक्षम हैं।
बिना संघर्ष के चमक नहीं आती,
जो जलेगा उसी दीये में तो उजाला होगा।

सफ़र में मुश्किलें आएँ तो हिम्मत और बढ़ती है,
कोई रास्ता रोके तो ज़रूरत और बढ़ती है।
ऊँचे उड़ने के लिए पंखों की ज़रूरत परिंदों को होती है,
इंसान तो जितना झुकता है, उतना ही ऊपर उठता है।
ज़मीन पर बैठ कर क्यों आसमान देखता है,
पंखों को खोल, ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है।

इतना भी मत डर कि डर ही तुझे डराने लगे,
हिम्मत इतनी दिखा कि डर खुद डर कर भागने लगे।
हवाएँ लाख मुखालिफ (खिलाफ) हों पर अपना रास्ता खुद बनाना है,
हमें गिरने के बाद फिर उठ कर जीत कर दिखाना है।
गिरना भी अच्छा है, औकात का पता चलता है,
बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को, तो अपनों का पता चलता है।
अपनी कमियों को अपनी ताकत बनाओ,
दुनिया की बातों को अपनी हिम्मत बनाओ।
चट्टानें भी रास्ता दे देती हैं उन्हें,
जिनके इरादों में फौलाद की चमक होती है।
ये न सोच कि कितनी मुश्किलें हैं राहों में,
ये देख कि कितना जुनून है तेरी निगाहों में।
यह भी देखें
Himmat Status in Hindi with Images
खड़े होकर बोलने के लिए साहस चाहिए होता है
बैठ कर सुनने के लिए भी साहस चाहिए होता है।

यदि आप सफ़लता हासिल करना
चाहते हैं तो बहाना बनाना छोड़ दो।
परिंदो को मिलेगी मंज़िल एक दिन,
ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं,
और वही लोग रहते है खामोश अक्सर,
ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं।🦅
हिम्मत कितनी है ये दिखाने की ज़रूरत नही,
तेरी औकात पता है मुझे बाकी तू खुद समझ जा।

कुदरत ने हम सबको हीरा बनाया है
शर्त ये है कि, जो घिसेगा वही चमकेगा।
उन्हीं के क़दमों में ये सारा जहाँ होता है,
जिनका आशियाना बीच आसमान होता है,
फिर तो फितरत सी बन जाती है मुश्किलों से लड़ने की,
और हर मुकाम पर पहुंचना आसान होता है।
सफर में मुश्किलें आएँ तो हिम्मत और बढ़ती है,
कोई रास्ता रोके तो ज़रूरत और बढ़ती है।

अपनी ज़मीं अपना नया आसमान पैदा कर,
माँगने से मंज़िल नहीं मिलती, नया इतिहास पैदा कर।
हवाओं के भरोसे मत उड़, चट्टानें तूफानों का रुख मोड़ देती हैं,
अपने पंखों पर भरोसा रख, हवाओं के भरोसे तो पतंगें उड़ा करती हैं।
राहें दुश्वार हैं मगर हम कमज़ोर नहीं,
तूफानों से कह दो हमारी हिम्मत कम नहीं।

टूटने लगे हौसले तो बस ये याद रखना,
बिना मेहनत के हासिल तख्तो-ताज नहीं होते।
तू खामोश क्यों है, तेरे अंदर भी एक तूफान है,
पहचान खुद को, तू भी एक बुलंद इंसान है।
वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमां,
हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है।
किरदार में मेरे भले ही अदाकारी नहीं है,
पर खुद्दारी और हिम्मत की कोई उधारी नहीं है।
डर मुझे भी लगा फासला देख कर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर।
इसी के साथ Himmat Shayari in Hindi का यह लेख यहाँ पर ख़त्म होता है। उम्मीद करती हूँ की आप सभी को यह शायरियां पसंद आयी। आप चाहें तो दोस्ती पर शायरी भी पढ़ सकते हैं या हमारी वेबसाइट के अन्य पेज भी देख सकते हैं जहाँ आपको तरह तरह की शायरियां मिलेंगी।