Pyar Ka Izhaar Shayari in Hindi | प्यार का इज़हार शायरी हिंदी में

Pyar Ka Izhaar Shayari in Hindi: अगर आप भी अपना प्यार इज़हार करने वाले हैं तो आपको कुछ प्यार भरी शायरी की ज़रुरत पड़ने वाली है। यह शायरियां आपके प्यार के इज़हार को और भी ज़्यादा दिलचस्प और रोमांटिक बनाने में मदद करेंगी। पेश है मोहब्बत कर इज़हार करने के लिए हिंदी शायरी और स्टेटस कुछ फोटो के साथ। इन्हे डाउनलोड करना न भूलें। यह शायरियाँ आप अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को भी भेज सकते हैं।

Pyar Ka Izhaar Shayari in Hindi

हक़ीकत कह नहीं पाती ज़ुबाँ मेरी
सहमा रहता हूँ मैं वक्त की मार से
नहीं पढ़ने देता मैं ख़ुद की नज़रें
डरा रहता हूँ मैं उनके इज़हार से।

pyar ka izhaar shayari in hindi

यह और बात है कि इज़हार नहीं होता
वरना प्यार तुमसे बे-शुमार करते हैं।

हमसफ़र बनकर हमदम मेरे साथ चल दो ना,
कब तक तड़पाओगे तुम मुझे,
तुम्हे भी हमसे प्यार है कह दो ना।

हमने हमारे इश्क का इजहार यूं किया
फूलों से तेरा नाम पत्थरों पे लिख दिया

love propose hindi shayari

तुझसे मैं इज़हार-ए-मोहब्बत
इसलिए भी नहीं करता सुना है बरसने
के बाद बादल की अहमियत नहीं रहती।

तुझसे बस प्यार करना है मुझे,
तेरे साथ हमेशा रहना है मुझे,
ये दुनिया कुछ भी कहे हमारे प्यार को,
मगर तेरा साथ कभी नहीं छोड़ना है मुझे।

नहीं पता कि ये इश्क है या मेरी नादानी है,
पर मेरी हर सुबह अब तुम्हारी ही दीवानी है।

Pyar Ka Izhaar Hindi Shayari Photo

हमसफर तो बहुत मिले इस ज़िंदगी के सफर में,
पर जो बात तुम में है, वो किसी और में नहीं देखी।

तुम पूछ लेना अपनी सुबह से और अपनी शाम से,
मेरा हर धड़कता हुआ दिल बस धड़कता है तुम्हारे नाम से।

ज़रूरत नहीं हमें किसी और के साथ की,
बस एक तुम ही काफी हो उम्र भर की बात के लिए।

इन्हें देखना न भूलें

प्यार का इज़हार शायरी हिंदी में

रब से आपकी खुशी मांगते हैं,
दुआओं में आपकी हंसी मांगते हैं,
सोचते हैं आपसे क्या मांगे,
चलो आपसे उम्र भर की मोहब्बत मांगते है!

प्यार का इज़हार शायरी हिंदी में

यार बता दे ज़रा कैसे करुँ मेँ
इजहार-ए-ईश्क
शायरी वोह समझती नहीँ और
अदाए हमें आती नहीँ।

दीवाना हूं तेरा मुझे इंकार नहीं,
कैसे कह दूं कि मुझे तुमसे प्यार नहीं,
कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी थी,
मैं अकेला ही तो इसका गुनाहगार नहीं!

तेरी जरूरत है जिंदगी में मेरी,
तेरी चाहत है जिंदगी में मेरी,
कुछ ना मिले तो जी लेंगे,
पर तू ना मिली तो नहीं चलेगी जिंदगी मेरी

प्यार का इज़हार शायरी

हैं सौ तरीक़े और भी ऐ बे-क़रार दिल
इज़हार-ए-शिकवा शिकवे के अंदाज़ में न हो।

इज़हार नहीं करना आता हमें प्यार का,
डरते है दिल ना दुःख जाये कही यार का।

क्या लिखूँ तुम्हारे लिए, तुम तो खुद एक किताब हो,
मेरे हर अनकहे सवाल का तुम ही तो जवाब हो।

प्यार का इज़हार शायरी फोटो

मोहब्बत है तुमसे बस इतना ही जानते हैं हम,
तुम्हें पाने की ज़िद नहीं, बस साथ निभाने की चाहत रखते हैं हम।

एक छोटा सा ख्याल हो तुम, जो अक्सर आता है,
पर जब आता है तो चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है।

दिल के आईने में तस्वीर तुम्हारी बसी है,
मेरी हर खुशी अब बस तुम्हारी मुस्कुराहट में छुपी है।

आप इन्हें भी देख सकते हैं

Pyar Ka Izhaar Status in Hindi with Images

बिन कुछ कहे
तू सब समझ जाए,
मोहब्बत का इजहार,
कुछ इस तरह भी हो जाए।

pyar ka izhaar status in hindi

इश्क हुआ प्यार हुआ,
अब इज़हार करना बाकी है,
हम ने तो दिल तुम्हें दे दिया,
पर अभी मेरी जान बाकी है।

जो ख़ामोशी न समझे उससे प्यार क्या करना
और जो समझ ले उससे इजहार क्या करना

क्या आप एक Google हैं?
क्योंकि तुममे वह सब कुछ मिल गया है
जिसकी मैं जीवन में तलाश कर रहा था।

pyar ka izhaar hindi shayari image

मुझे अच्छा लगेगा कि तुम मेरे साथ बूढ़े हो जाओ
सर्वश्रेष्ठ होना अभी बाकी है और यह
उस क्षण से शुरू होगा जब आप हाँ कहोगे।

झुकी हुई नजरों से
इजहार-ऐ-इश्क हो रहा था,
कैसे बचाते दिल को जब
कातिल से ही इश्क हो रहा था।

कसूर तो था ही इन निगाहों का,
जो चुपके से दीदार कर बैठा,
हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,
पर बेवफा ये ज़ुबान इज़हार कर बैठा।

Pyar Ka Izhaar Shayari Status Image

इस दिल की जमीं को तुम्हारे नाम करता हूं,
हाँ, बेइंतहा इश्क है तुमसे
इजहार सरेआम करता हूं।

चलो शुरू करते हैं
हम भी एक नहीं प्रेम कहानी
मैं बनता हूं राजा
क्या तुम बनोगी मेरी रानी

जवानी से बुढ़ापे तक का साथ चाहिए
खाली है मेरे हाथ इनमें तेरा हाथ चाहिए

यह साल मेरे लिए
कुछ इस तरह खास बन जाए
अपनी मम्मी को बोलो ना यार
वो मेरी सास बन जाए

हम तो बस तुम्हारे साथ जीना चाहते हैं,
तुम्हारी आँखों से मोहब्बत का जाम पीना चाहते हैं।

ये दिल अब बस एक ही दुआ माँगता है हर बार,
कि तुम्हें दे सकें हम अपनी ज़िंदगी का सारा प्यार।

मंज़िल का तो पता नहीं पर रास्ता बड़ा हसीन है,
क्योंकि मेरे हाथ में अब तुम्हारा हाथ और यकीन है।

तो दोस्तों इन Pyar Ka Izhaar Shayari का इस्तेमाल करके आप अपने दिल की बात कह सकते हो। यह आपको प्यार का इज़हार करने में न सिर्फ मदद करेंगे बल्कि आपका एक नया रूप भी प्रस्तुत करेंगी। अगर आप इज़हार करने में डरते हैं तो यह शायरियां आप जिसे चाहते हैं उसे भेज सकते हैं। उम्मीद करती हूँ की यह पेज आपके काम आया होगा। ऐसी और शायरियों के लिए हमारे साथ बने रहे।

Leave a Comment