Jhoothe Dost Shayari in Hindi: हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे एक और नए पेज पर जहाँ आपको झूठे दोस्तों के लिए हिंदी शायरी और स्टेटस मिलने वाले हैं। झूठे दोस्तों के साथ रहकर आपको दुख और आंसू मिला करते हैं, ऐसे में आपको कुछ ऐसी शायरी की ज़रुरत है जो आपके दर्द को बयां करे। मैंने आपके साथ ज़िन्दगी की शायरी भी शेयर की हुई है, आप चाहें तो वह भी देख सकते हैं। आपके जीवन में भी कभी न कभी झूठे दोस्तों से सामना हुआ होगा जिन्होंने आपका नुक्सान किया होगा। ऐसे दोस्तों से दूर रहना ही समझदारी का काम है। इनके लिए आप चाहें तो नीचे दी गयी शायरियां समर्पित कर सकते हैं और दूसरे लोगों के आगाह कर सकते हैं।
Jhoothe Dost Shayari in Hindi
इस भाग दौड़ की ज़िन्दगी में सच्चे दोस्त मिलना बहुत ही मुश्किल है। झूठे दोस्तों की तो बात ही मत पूछो। ऐसे झूठे लोग अपना तो नुक्सान करते ही हैं, साथ में दूसरों का भी नुक्सान कर जाते हैं। इससे पहले हमने आपके साथ दोस्ती की शायरी शेयर की थी लेकिन ये वाली शायरियां काफी अलग हैं। इनके लिए पेश है Jhoothe Dost Status in Hindi, Matlabi Dost Hindi Shayari. आप चाहें तो दोस्ती पर सैड शायरी भी पढ़ सकते हैं। यह स्टेटस और शायरियां आपको सही दोस्त बनाने में मदद करेंगे।
झूठी दुनिया की बस इतनी सी कहानी है,
आज तेरा दिन है तुझसे दोस्ती बढ़ानी है।

फिर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है
जब आप किसी के साथ पूरी तरह खुल जाते हो
और वो आपको धोखा दे जाता है।
विश्वास करें भी तो किसपे,
अब तो दोस्त भी झूठे होने लगे हैं।
आपकी झूठी बात पर भी जो वाह वाह करेंगे,
वो ही दोगले दोस्त आपको तबाह करेंगे।

अब समझ लेता हूँ मीठे लफ़्ज़ों की कड़वाहट,
हो गया है ज़िंदगी का तजुर्बा थोड़ा थोड़ा।
कोहनी पर टिके हुए लोग,
टुकङों पर बिके हुए लोग,
करते हैं बरगद की बातें
ये गमले में उगे हुए लोग।
वो हाथ मिलाते रहे और दिल में नफरत पलती रही,
हमारी सादगी उनकी चालों के आगे जलती रही।

अब अकेले चलने में ही सुकून मिलता है,
क्योंकि वफादार कंधों का अब अकाल सा पड़ता है।
आईने से दोस्ती कर ली है अब हमने,
ये कम से कम झूठ बोलकर दिल तो नहीं तोड़ता।
बहुत करीबी थे वो जो अब पहचाने नहीं जाते,
झूठे वादों के शहर में अब सच्चे इंसान नहीं पाए जाते।
झूठे दोस्तों पर शायरी
चेहरे दो थे मेरे उस दोस्त के पास
एक मतलब से पहले देखा था और
एक मतलब पूरा होने के बाद देखा है।

बड़ा गुरूर था मुझको मेरे दोस्त की दोस्ती पर
बाद में दोस्त की शकल में वही झूठा निकला।
जो तुमसे प्यार करेगा वो तुम पर गुस्सा भी
करेगा झूठे लोग अक्सर चापलूसी किया करते है
मेरे पास नकली दोस्तों के लिए वक़्त नहीं है,
सच्ची दोस्ती निभानी हो तो रहो, वरना दूर रहो।

दोस्ती की जरूरत है
दोस्तों की नही।
कोई ज़रुरत नहीं है झूठे दोस्तों को बेनकाब करने की,
वक़्त आने पर वो खुद ही अपना नकाब उतार देंगे।
झूठे दोस्त से तो तन्हाई बेहतर है,
कम से कम ये धोखे का ज़हर तो नहीं देती।

दुनिया की रस्म है कि यहाँ मतलब के रिश्ते हैं,
हमने खामख्वाह लोगों को वफादार समझ लिया।
पहचान तो थी पर कभी परखा नहीं था उन्हें,
आज परख लिया तो उनकी असलियत सामने आ गई।
ज़बान पर मिठास और दिल में ज़हर रखते हैं,
कुछ लोग दोस्ती का बस ढोंग रचाते रहते हैं।
आप यह भी देख सकते हैं
Jhoothe Dost Status in Hindi with Images
आजकल के दोस्त कहते हैं
हर मुश्किल में हम तेरे साथ खड़े हैं
पर जब मुश्किल आए तो कर दिए हाथ खड़े हैं

मुसीबत में साथ देने वाला दोस्त चाहिए,
मुसीबत में फसा देख, मजा लेने वाला नहीं।
ढूॅढना ही है तो परवाह करने वालों को ढूंढिए साहेब,
इस्तेमाल करने वाले तो ख़द ही आपको ढॅूढ़ लेंगे।
मतलब की दोस्ती मतलब के साथी
देख ली आजमा के मैने दुनिया में तेरी यारी

जो अपने दोस्त की बुराई को शौक से सुनता हो,
वो दोस्त कभी दोस्त नही होता।
झूठी लडकी से अच्छी तो मेरी सिगरेट है यारो,
जो मेरे होठ से अपनी जिंदगी शुरू करती है,
ओर मेरे कदमो के नीचे अपना दम तोड देती है।
सामने तारीफ और पीठ पीछे बुराई करते हैं
इसे ही मतलबी लोग कहते हैं

काम होते ही अपनी औकात बदल देते हैं
ये मतलब कि दुनिया हे जनाब
बड़े ही खुशनुमा वहम थे
की हम उनकी जिंदगी मे अहम थे
अगर किसी को इज़्ज़त नहीं करना चाहते तो
मत कीजिए, लेकिन चार लोगों के साथ
बेठ कर उसकी बेइज्जती तो मत कीजिए
बदलता वक़्त और बदलते लोग
कभी किसी के नहीं होते
यहा सब अपने मतलब के लिए बात करते हैं
और मेने सोचा मेरी परवाह करते हैं
घाव तो भर जाएंगे पर वो धोखे याद रहेंगे,
झूठे दोस्तों के वो सारे नकाब याद रहेंगे।
हमने तो दिल खोल कर रख दिया था उनके सामने,
वो बस खामियाँ ढूँढने में मसरूफ रहे।
ये दौर-ए-सियासत है या दोस्ती का बाज़ार,
यहाँ हर मोड़ पर बिकते हैं वफाओं के दावेदार।
सुकून इस बात का है कि सब कुछ साफ़ हो गया,
कौन अपना है और कौन पराया, ये हिसाब हो गया।