Good Night Shayari in Hindi | शुभ रात्रि शायरी हिंदी में

Good Night Shayari in Hindi: स्वागत है दोस्तों आप सबका हमारी इस नयी पोस्ट में जहाँ आपको गुड नाईट शायरी हिंदी में मिलेगी। रात को सोने से पहले कुछ शुभ रात्रि की शायरी पढ़ कर आपको न सिर्फ अच्छी नींद आएगी, बल्कि आपका अगला दिन भी बेहतरीन होगा। इससे पहले मैंने आपके साथ Good Morning Shayari शेयर की थी जो आपको काफी पसंद आयी। दिनभर की भागदौड़ और व्यस्तता के बाद जब रात का साया हर ओर फैलता है, तो यह समय होता है शांति, विश्राम और अपनों को याद करने का। ‘शुभ रात्रि’ केवल दो शब्द नहीं हैं, बल्कि ये एक दुआ है, एक उम्मीद है कि जिसे आप भेज रहे हैं उसकी रात सुकून भरी हो और उसके सपने मीठे हों। हिंदी शायरी (कविता) इस साधारण शुभकामना को एक गहरा, भावनात्मक और मधुर रूप दे देती है।

Good Night Shayari in Hindi

दुनिया को हर वक़्त खुशी चाहिए,
लेकिन हमें हर खुशी में,
सिर्फ आप जैसे दोस्त चाहिए।
शुभ रात्रि

good night shayari in hindi

ये रात चाँदनी बनकर आपके आँगन आये,
ये तारे सारे लोरी गा कर आपको सुलाएं,
आपको आयें रात को इतने प्यारे सपने,
कि आप नींद में भी हँसें और मुस्कुराएं।

दोस्ती में जो सुकून है, वो कहीं और नहीं मिलता,
हर रात तुम्हारी यादों में खो जाता हूँ,
दिल बस यही चाहता है कि तुम हमेशा खुश रहो।
गुड नाइट दोस्त! 🌙💫

कोई चाँद सितारा है,
तो कोई फूल से भी प्यारा है,
जो हर पल याद आए,
वो पल पल सिर्फ तुम्हारा है
शुभ रात्रि

good night shayari hindi image

जिंदगी में रिश्तों का कोई मूल्य नहीं होता,
पर दोस्ती का नाता सबसे खास होता है।
शुभ रात्रि मेरे दोस्त, सुकून से सोना। 😇🌙

हर रात आपके पास उजाला हो,
हर कोई आपका चाहने वाला हो,
वक्त गुज़रे उनकी यादों के सहारे,
सपनों में भी कोई प्यारा सा चेहरा नज़र आने वाला हो।
Good Night!

रात की खामोशी में भी एक आवाज़ है,
हर तारा जैसे कह रहा कोई राज़ है,
सो जाओ तुम भी अपनी मीठी नींद में,
कल फिर एक नया और हसीन आगाज़ है।
शुभ रात्रि!

good night shayari image in hindi

चाँद की चमक के साथ, तारों की झिलमिल के साथ,
दिल से निकली इस दुआ के साथ,
आपको एक प्यारी सी गुड नाइट!

रात की रोशनी मुस्कुराने लगी,
चाँद की ठंडी हवा गुनगुनाने लगी,
सो जाइए अब आप भी सुकून से,
की एक नई और खूबसूरत सुबह फिर आने लगी।
गुड नाइट!

जो बीत गया उसे भूलकर सो जाइए,
एक नई उम्मीद की आगोश में खो जाइए,
हर अंधेरी रात के बाद एक सुनहरा सवेरा आता है,
कल एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार हो जाइए।
शुभ रात्रि!

तारे भी थक कर सो गए हैं आसमान में,
चाँद भी अब ढलने लगा है इस जहान में,
अपनी सारी चिंताओं को अब विराम दो,
और सो जाओ सुकून की एक नई तान में।
शुभ रात्रि!

यह भी देखें: Zindagi Shayari in Hindi

शुभ रात्रि शायरी हिंदी में

ना जाने कौन सी बात आखरी हो,
ना जाने कौन सी मुलाकात आखरी हो,
इसलिए सबको याद करके सोते है,
ना जाने कौन सी रात आखरी हो।

शुभ रात्रि शायरी हिंदी में

जो मिल गई उसे फिर खोने नही देना,
हंसते हुए चेहरे को कभी रोने नही देना,
हम तो सात जन्मों के लिए बस तुम्हारे हैं,
यह दिल हमें किसी और का होने नही देना।

रात की खामोशी में छुपा है सुकून,
आपके हर सपने हों पूनम के चांद।
शुभ रात्रि।

रात का चाँद तेरी रोशनी से फीका लगे,
तेरे बिना ये दिल भी अधूरा लगे,
Good Night मेरी जान, बस इतना याद रखना,
मेरे हर ख्वाब में सिर्फ तेरा ही चेहरा दिखे। ✨

गुड नाईट शायरी हिंदी में

चाँदनी तेरे चेहरे की याद दिलाती है,
तेरी आवाज़ मेरे दिल को सुकून पहुँचाती है,
Good Night मेरी जान, मीठे सपने देखना,
मेरी दुआ हमेशा तुझे खुशियाँ दिलाती है। 💫

दिन भर की थकान को अब भूल जाइए,
तारों की इस छांव में आराम से सो जाइए,
आएगी एक नई सुबह ढेर सारी खुशियाँ लेकर,
बस अपनी आँखें बंद करके सपनों में खो जाइए।
Good Night!

सोती हुई आंखों को सलाम हमारा,
मीठे सपनों को प्यारा सा पैगाम हमारा।
शुभ रात्रि!

शुभ रात्रि शायरी 2 लाइन

चांद ने चांदनी बिखेरी है और तारों ने महफ़िल सजाई है,
आपको मीठे सपनों में ले जाने, देखो रात चुपके से आई है।
गुड नाइट!

दीपक में अगर तेल न हो तो बाती बुझ जाती है,
आपकी याद के बिना यह रात भी अधूरी रह जाती है।
शुभ रात्रि!

हो चुकी रात अब सपनों में खो जाइए,
कर रहा होगा कोई इंतजार, उनके ख्यालों में सो जाइए।
गुड नाइट!

चाँदनी रात में सितारों की चमक हो,
आपकी हर ख्वाहिश में खुशियों की कनक हो,
सो जाओ आराम से इस मीठी सी रात में,
आपके सपनों में भी खुशियों की झनक हो।
शुभ रात्रि!-

See also: Himmat Shayari Hindi Mein

Good Night Hindi Shayari with Images

तेरी साँसों में बिखर जाऊं तो अच्छा है,
बन के रूह तेरे जिस्म मे उतर जाऊं तो अच्छा है,
किसी रात तेरी गोद में सर रख कर सो जाऊं,
उस रात की कभी सुबह ना हो तो अच्छा है

good shayari hindi image

रात की चाँदनी आपको सदा सलामत रखे,
परियों की आवाज़ आपको सदा आबाद रखे,
पूरे कायनात को खुश रखने वाला वो रब,
हर दिन आप की खुशी का ख़याल रखे

दिन भर की थकान अब मिटा लीजिए,
हो चुकी रात रोशनी बुझा लीजिए,
एक खूबसूरत ख्वाब राह देख रहा है,
बस पलकों का परदा गिरा लीजिए

ऐसा लगता है कुछ होने जा रहा है,
कोई मीठी सपनो मे खोने जा रहा है,
धीमी कर दे अपनी रोशनी आए चाँद,
मेरा कोई अपना सोने जा रहा है

good night shayari hindi mein

अपनी आँखो के अश्क बहा कर सोना,
तुम मेरी यादो का दिया जलाकर सोना,
डर लगता है नींद ही छीन ना ले तुझे,
तू रोज़ मेरे ख्वाबो में आ कर सोना

चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है,
सो जाइए अब आपकी ही बारी है।
शुभ रात्रि!

दिन भर की थकान को मिटा लीजिए,
मीठे सपनों में थोड़ा मुस्कुरा लीजिए।
गुड नाइट!

good night shayari in hindi 2 line

सितारों को भेजा है आपको सुलाने,
सपनों में एक प्यारी सी दुनिया सजाने।
शुभ रात्रि!

हर रोज़ ढलता हुआ सूरज एक सबक देता है,
हर नई सुबह एक नया मौका देती है।

मुस्कुराने की वजह न ढूंढो ऐ दोस्त,
ज़िंदगी गुज़रते-गुज़रते आगे बढ़ती जाएगी।

रिश्ते निभाना हर किसी के बस की बात नहीं,
खुद को झुकाना पड़ता है दूसरों की खुशी के लिए।

कुछ लोग दिल के इतने पास होते हैं,
चाहे दूर कितने भी हों, एहसास साथ होता है।

ज़िंदगी एक सफर है इसे खुशी से जियो,
आने वाले कल की चिंता में आज को न खोओ।

तो ये थीं Good Night Shayari in Hindi। कैसी लगी आपको यह शायरियां? कमेंट के ज़रिये हमें ज़रूर बताइयेगा। शुभ रात्रि शायरी हमारी संस्कृति का एक खूबसूरत हिस्सा है। इसके साथ साथ साथ आप मेहनत पर शायरी भी पढ़ सकते हैं। यह सिर्फ कविता नहीं है, बल्कि यह एक अदृश्य पुल है जो दूर बैठे लोगों को भी भावनात्मक रूप से जोड़ता है। जब डिजिटल युग में दूरियाँ बढ़ी हैं, तब ये मधुर संदेश हमारी भावनाओं को संक्षिप्त और प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने का सबसे बेहतरीन तरीका बन गए हैं।

Leave a Comment