Mehnat Shayari in Hindi: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो कड़ी मेहनत पर विश्वास करते हैं, तो यह शायरियां आपके लिए हैं। इस पेज पर आपको मेहनत की शायरी और स्टेटस हिंदी में मिलेंगे जिन्हे आप अपने व्हाट्सप्प या इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस्तेमाल कर सकते हो।
जिस इंसान में मेहनत के साथ साथ हिम्मत भी है उससे मुकाबला करना सबसे कठिन है। मेहनत ही एक ऐसा उपाय है जिससे मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। अगर आप कुछ असहाय या फिर थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आपको ज़रुरत है कुछ मेहनती शायरी की जो आपकी मदद करेंगे। यहाँ दिए गए मेहनत के शेर आपको एक नयी ऊर्जा प्रदान करेंगे।
Mehnat Shayari in Hindi
सफलता भी उसी की तरफ़दार होती है,
मेहनतें जिसकी वफादार होती है।

जो लोग आलसी होते हैं,
ऐसे लोगों का कोई भविष्य
और वर्तमान नहीं होता है।
जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी
उस काम को करने में है जिसे
लोग कहते हैं “तुम नहीं कर सकते
कड़ी मेहनत को अपना हथियार बना लो,
सफलता ख़ुद-ब-ख़ुद गुलाम बना जाएगी

जीतेंगे हम ये ख़ुद से वादा करों,
कोशिश हमेशा ज्यादा करों,
किस्मत भी रूठे पर हिम्मत न टूटे,
मजबूत इतना अपना इरादा करो।
पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादें को,
उसके मुक्कद्दर के सफ़ेद पन्ने कभी कोरे नही होते
जो पसीने से नहाते हैं वो इतिहास बदलते हैं,
बाकी तो बस किस्मत के भरोसे हाथ मलते हैं।

मंज़िलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
मंज़िल पाना तो अभी बाकी है, इरादों का इम्तिहान बाकी है,
अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन, अभी पूरा आसमान बाकी है।
मेहनत का फल और समस्या का हल,
देर से ही सही पर मिलता ज़रूर है।
इन्हें भी पढ़ें
मेहनत शायरी हिंदी में
कहते हैं मेहनत का फल मीठा होता है, आज़माकर देखिये। यह वो फल है जिसे आप बोते हैं, आप ही संजोते हैं, आप ही रोपते हैं, परन्तु आपके साथ साथ अन्य भी इसका आनंद लेते हैं। मेहनत करना हर एक प्राणी के अपने हाथ में है और यह उस पर निर्भर करता है की वह किस हद तक मेहनत कर सकता है। यहाँ दिए गए Mehnat Status in Hindi, Motivational Hard Word Hindi Quotes आपको और ज़्यादा हार्ड वर्क करने के लिए प्रेरित करेंगे।
सपने देखने वालो के लिए रात छोटी पड़ जाती है
लेकिन सपने पूरे करने वालों के लिए
दिन और रात दोनों छोटे पड़ जाते हैं।

ख़ुद जिसे मेहनत मशक़्क़त से बनाता हूँ ‘जमाल’
छोड़ देता हूँ वो रस्ता आम हो जाने के बाद।
जो लोग मेहनत पर भरोसा करते है
वो कभी अपनी किस्मत को दोष नहीं देते है ।
टूटने लगे हौसले तो ये याद रखना,
बिना मेहनत के तख्तो-ताज नहीं मिलते,
ढूंढ़ लेते हैं अंधेरों में मंजिल अपनी,
क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज़ नहीं होते।

देख लेना ज़िन्दगी में मेहनत से मिले फल का स्वाद
क़िस्मत से मिले फल के स्वाद से ज़्यादा मीठा लगेगा।
सफलता छोटे-छोटे प्रयासों का योग है,
जो दिन-रात दोहराए जाते हैं।
सीढ़ियाँ उन्हें मुबारक हों जिन्हें छत तक जाना है,
मेरी मंज़िल तो आसमां है, रास्ता खुद बनाना है।

सोने को कुंदन बनने के लिए आग में तपना पड़ता है,
कामयाबी के शिखर पर पहुँचने के लिए रातों को जगना पड़ता है।
शोर मचाने से सुर्खियाँ नहीं मिलतीं ग़ालिब,
काम ऐसा करो कि खामोशी भी अखबारों में छप जाए।
ऊँचे उड़ने के लिए पंखों की नहीं,
कड़ी मेहनत और पक्के इरादों की ज़रूरत होती है।
खुदा भी उन्हीं का साथ देता है जो खुद अपनी मदद करते हैं,
कायर तो बस मुश्किलों के सामने आहें भरते हैं।
आपको यह भी पसंद आएंगे
Mehnat Status in Hindi with Images
जो खैरात में मिलती कामयाबी
तो हर शख्स कामयाब होता,
फिर कदर न होती किसी हुनर की
और न ही कोई शख्स लाजवाब होता।

सफलता कभी भी Shortcut से नहीं मिलती,
इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।
यदि आप परिणामों पर ध्यान केंद्रित करेंगे
तो आप कभी नहीं बदलेंगे। लेकिन
अगर आप बदलाव पर ध्यान देंगे
तो आपको परिणाम मिलेंगे।
खोटा सिक्का जो समझते थे मुझे
आज मैं उनका ध्यान तोड़ आया हूँ,
जिंदगी की राहों में सफ़र लम्बा था मेरा
इसलिए क़दमों के निशान छोड़ आया हूँ।

न रात की खबर लगी न जाने कब सवेरा हुआ,
न जाने कब मुसीबतों से यारी हुई
न जाने कब मेहनती मिज़ाज मेरा हुआ।
हमेशा याद रखिये कि मेहनत ही आपकी पहचान बनाती है
नहीं तो दुनिया में लाखो लोग एक ही नाम के होते हे।
हर मुश्किल को हंस कर टालो,
खुद को खुद से आगे निकालो,
जो रखते हैं जीतने का जज्बा,
वो हार में भी चमक दिखा लो।

हर रात के बाद एक सवेरा है,
जो गिरा है, उसने ही तो संभलना सीखा है,
मुसीबतें आएंगी, मंजिल से मिलवाने,
डरना छोड़, यही तेरा बसेरा है।
जो सोचते हैं, वो कर दिखाते हैं,
जो डरते हैं, वो बस रह जाते हैं,
जिनमें होती है हौसलों की उड़ान,
वही आसमान को छू आते हैं।
जब तक नहीं मिलती है मंजिल,
रुकना नहीं, कोशिशें करते रह,
जो ठान लेता है जीतने का इरादा,
उसके आगे घुटने टेकते हैं सब रास्ते।
हौंसले अगर बुलंद हैं, तो रास्ते भी साथ देंगे,
हर मुश्किल वक्त में, तुझसे ये कहेंगे,
चलते रह, पीछे मत देख,
कदमों को तेरे मंजिल के दरवाजे मिलेंगे।
सफलता की फसल यूँ ही नहीं उगती जनाब,
पसीने से ज़मीन को सींचना पड़ता है।
थक कर न बैठ ऐ मंज़िल के मुसाफिर,
मंज़िल भी मिलेगी और मिलने का मज़ा भी आएगा।
ख्वाब टूटे हैं पर हौसले अभी ज़िंदा हैं,
मैं वो हूँ जिससे मुश्किलें भी शर्मिंदा हैं।
इनके साथ आप चाहें तो ऐटिटूड वाली शायरी भी देख सकते हैं। अगर आपको यह मेहनत की शायरी पसंद आयी तो आप इन्हें अपनी सोशल प्रोफाइल्स के ज़रिये अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हो। उम्मीद करती हूँ की यह पेज आपके काम आया। ऐसी और शायरियों के लिए हमारी वेबसाइट के अन्य पेज देखें।