Happy Birthday Maa Shayari in Hindi: हेलो दोस्तों यहाँ पर आपको अपनी माँ के लिए जन्मदिन की शायरी मिलेगी जिन्हें इस्तेमाल कर आप अपनी माता को जन्मदिन की बधाई दे सकते हो। अपनी माता को उनके जन्मदिन पर भेजें शानदार शायरी और उनके दिन को और भी ज़्यादा ख़ास बनाएं। माँ के लिए उनके जन्मदिन की शायरियां और स्टेटस आप बधाई देने के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस “COPY” बटन को दबाना और और भेज देना है।
अपनी माँ को उनके जन्मदिन के लिए आपने उनके लिए उपहार तो आपने काफी बार दिए होंगे, पर क्या आपने ऐसी शायरी इस्तेमाल की है जो आपके रिश्ते को और भी ज़्यादा मज़बूत बनाये? आपके गिफ्ट से ज़्यादा अहमियत रखते हैं आपके मन में उनके प्रति प्रेम और आदर। उनके जन्मदिन पर आपको उन्हें बधाई इस प्रकार देनी चाहिए की वो कभी न भूलें। पेश है ऐसी दिल छूने वाली शायरियां जिहने आप अपनी माता को सम्बोदित कर सकते हो।
Happy Birthday Maa Shayari in Hindi
शहद की मिठास व फूलों के रंग
ताउम्र रहे मां आपके संग
जन्मदिन मुबारक हो माँ।

जब भी आई मुसीबत, खड़ा हो गया तेरे सामने,
जब भी लड़खड़ाया, तुम ही तो आई हो संभालने।
जन्मदिन मुबारक हो माँ।
माँ से रिश्ता कुछ ऐसा बनाया जिसको निगाहों में
बिठाया जाए रहे उसका मेरा रिश्ता कुछ ऐसा की
वो अगर उदास हो तो हमसे भी मुस्कुराया न जाये।
Happy Birthday Maa!
जिँदगी की पहली “शिक्षक” माँ,
जिंदगी की पहली “दोस्त” माँ
पूरी जिंदगी है माँ क्योँकि,
जिंदगी देने वाली भी माँ।

यह दिल भी तेरा, जान भी तेरी,
इन सांसों पर हक भी तेरा, पहचान भी तेरी।
जन्मदिन पर आपको ढेरों शुभकामनाएं माँ।
सोना चांदी या हीरे,
क्या तोहफा दूं तुझे,
तेरे सामने सब हैं फीके।
मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
माँगने पर जहाँ हर मुराद पूरी हो जाती है,
वो माँ की गोद ही है जो जन्नत कहलाती है।

ऊपर वाले ने फुर्सत में बनाया होगा आपको माँ,
जन्मदिन मुबारक हो, आप ही तो हो मेरा सारा जहाँ।
चाँद-तारों से क्या सजाऊँ मैं आज के दिन को,
आपकी दुआओं ने ही तो रोशन किया है मेरे जीवन को।
शब्दों में बयाँ करना मुमकिन नहीं आपकी ममता को,
सलाम है माँ, आपकी निस्वार्थ इस कोमलता को।
माँ के जन्मदिन पर हिंदी शायरी
माँ हमारे लिए हर दिन कुछ न कुछ करती रहती है, तो हमारा भी फ़र्ज़ बनता है के हम भी अपनी माँ के लिए कुछ करें। उनके इस जन्मदिन पर आप उन्हें प्यार भरी शायरी भेज सकते हो जो उनके चेहरे पर एक प्यारी जी मुस्कान छोड़ जायेगी। यह शायरियां आप स्टेटस के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हो। तो चलिए शुरू करते हैं।
मां की ममता का कोई मोल नहीं होता,
मां वो समंदर है, जिसका छोर नहीं होता।
हैप्पी बर्थडे मॉम।

जिन्दगी के रास्ते आपके लिए आसान रहे
प्यारे से चेहरे पर सदा मुस्कान रहे
देते है वचन आपके साथ हमेशा रहने का
आपके जीवन में हमेशा खुशियों की बहार रहे।
जन्मदिन मुबारक हो !
चोट मुझे लगी, रोई तुम थी,
सपना मेरा टूटा, खोई तुम थी।
कैसे न मनाऊं उस मां का जन्मदिन,
जब जब बिखरी, जोड़ने वाली तुम थी।
हैप्पी बर्थडे टू यू मां।
माँ ना होती तो वफ़ा कौन करेगा
ममता का हक़ भी कौन अदा करेगा
रब हर एक माँ को सलामत रखना
वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा।

मेरे सपनों को साकार तुमने किया है मां,
मेरे ख्वाबों को आकार तुमने दिया है मां।
आपके जन्मदिन पर आपको ढेरों शुभकामनाएं।
खुशियों की महफ़िल से ऐसे
ज़िन्दगी का हर पल आपका खुशहाल हो जाये
कभी आये ना कोई आंसू आपकी आँखों में
बस इतना सा मेरा सपना स्वीकार हो जाये।
जिस घर में माँ का सम्मान और प्यार होता है,
वहाँ हर दिन खुशियों का त्योहार होता है।
जन्मदिन मुबारक हो माँ

फूल तो बहुत देखे हैं पर आपकी महक निराली है,
आपके बिना हमारी ज़िंदगी की हर डाल खाली है।
जन्मदिन मुबारक हो उस फरिश्ते को जो मेरा घर संभालती है,
खुद जागकर रातों को जो मेरी नींदें संवारती है।
धूप में शीतल छाँव बनकर जो साथ निभाती है,
वो माँ ही है जो हर मुश्किल को मुस्कुराकर टालती है।
आज का दिन खास है क्योंकि आज आपका जन्मदिन है,
मेरे जीवन का हर लम्हा आपके प्यार के बिना बिन है।
इन्हें देखना न भूलें
Mummy Birthday Status in Hindi with Images
चलती फिरती आँखों से अज़ाँ देखी है,
मैंने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है।
Happy Birthday Mummy

मुझे मालूम नहीं कि दुनिया में भगवान है या नहीं,
मेरी इस छोटी सी दुनिया में मेरी मां ही
मेरा भगवान है! हैप्पी बर्थडे मां।
जीवन की हर निराशा में छिपी हुई,
एक उम्मीद की किरण हो तुम मां,
आपको जन्मदिन की ढेरों बधाइयां प्यारी माँ।
एक हस्ती है जो जान है मेरी
जो जान से भी बढ़ कर शान हे मेरी
रब हुक्म दे तो कर दू सज्दा उसे
क्यूँ की वो और नही माँ है मेरी
हैप्पी बर्थडे टू यू मम्मी।

माँ तेरी याद सताती है, मेरे पास आ जाओ
थक गया हूँ, मुझे अपने आँचल मैं सुलाओ
उंगलियाँ अपनी फेर कर बालों मैं मेरे
एक बार फिर से बचपन की लोरियाँ सुनाओ।
हमारे कुछ गुनाहों की सज़ा भी साथ चलती है
हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है
अभी ज़िन्दा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है।
मंजिल दूर और सफर भी बहुत है,
छोटी सी जिंदगी की फिकर भी बहुत है,
मार डालती यह दुनिया कब की हमे,
लेकिन मां की दुआओं में असर भी बहुत है
जन्मदिन मुबारक हो माँ

फूल में जिस तरह खुशबू अच्छी लगती है,
मुझको उस तरह मेरी मां अच्छी लगती है,
भगवान सलामत और खुश रखे मेरी मां को,
दुआओं में सारी मुझे यह दुआ अच्छी लगती है!
आप सा प्यारा इस पूरे जहां में कोई नहीं,
आप से प्यारी ममता की मूरत और कही नहीं,
आप ने दी हमें जिंदगी की सौगात,
इस से बड़ी दुनिया में नहीं कोई भी बात!
आपकी ममता, आपका दुलार,
कभी न कम हो, आपका प्यार।
जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी माँ,
आपकी हर दुआ हो, हमेशा स्वीकार।
आपके आँचल में मिली है जन्नत,
आपकी गोद में मिली है राहत।
जनम-जनम तक आप ही मेरी माँ रहें,
बस इतनी है खुदा से फरियाद।
करोड़ों में एक होती है माँ की ममता और दुलार,
जन्मदिन पर स्वीकार करें मेरा बहुत सारा प्यार।
हर जनम में मुझे बस आपकी ही कोख मिले माँ,
आपकी सेवा करने का मुझे हर बार मौका मिले माँ।
दुआ है मेरी कि आप हमेशा स्वस्थ और मुस्कुराती रहें,
अपनी दुआओं का साया मुझ पर सदा बनाए रखें।
तो साथियों ये थीं Happy Birthday Maa Shayari in Hindi कुछ फोटो के साथ जिन्हें आप चाहें डाउनलोड भी कर सकते हैं। कैसी लगी आप सभी को यह शायरियां? कमेंट बॉक्स में मुझे ज़रूर बताइयेगा