Junoon Shayari in Hindi: अगर आप भी जुनून पर शायरी ढूंढ रहे हो तो यहाँ आपकी खोज ख़तम होती है क्यूंकि यहाँ पर मिलेगी आपको Passion shayari hindi mein. ज़िंदगी में जब तक जुनून, आग और जज़्बा न हो, तब तक कोई भी मंज़िल पाना मुमकिन नहीं होता। इससे पहले मैंने आपके साथ मेहनत शायरी और साथ ही हिम्मत पर शायरी भी शेयर की थी जिसे आपने बहुत सराहा। ‘जुनून’ शब्द सिर्फ एक भावना नहीं है, यह वो असीम ऊर्जा है जो इंसान को अपनी हदों से पार जाने की ताकत देती है। इंसान में अगर जुनून है तो वो संसार में कुछ भी हासिल कर सकता है। ऐसी ही जुनूनी लोगों के लिए मई लेकर आयी हूँ जुनून भरी शायरी। जब यह जुनून शायरी के पन्नों पर उतरता है, तो लफ़्ज़ों में एक अजीब-सी गर्मी भर जाती है जो सोए हुए इरादों को जगा देती है। जुनून शायरी (Passion Shayari) इंसान के अंदर छिपे हुए हौसले, मेहनत, मोहब्बत और लक्ष्य के प्रति उसकी दीवानगी को बयां करने का एक बेहतरीन ज़रिया है।
Junoon Shayari in Hindi
मंज़िलें भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं,
देखते हैं कल क्या होगा, हमारे हौसले भी जिद्दी हैं।

ज़मीं पर बैठकर क्यों आसमां देखता है,
पंखों को खोल, यह ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है।
जीतने का असली मज़ा तब आता है,
जब सब आपके हारने का इंतज़ार कर रहे हों।
परिंदों को मंज़िल मिलेगी यकीनन, यह फैले हुए उनके पर बोलते हैं,
वो लोग रहते हैं खामोश अक्सर, ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं।
चीर कर ले जाएँगे मंज़िल को तूफानों के बीच से,
हम वो नहीं जो हवाओं का रुख देखकर रास्ते बदल लें।
रास्तों की दुश्वारियों से मत डर ए-मुसाफिर,
जुनून हो दिल में तो पत्थर भी रास्ते दे दिया करते हैं।
जुनून शायरी हिंदी में
हवाओं के भरोसे मत उड़, चट्टानें तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,
अपने पंखों पर भरोसा रख, हवाओं के भरोसे तो पतंगें उड़ा करती हैं।

मिटा दे अपनी हस्ती को अगर कुछ मर्तबा चाहे,
कि दाना खाक में मिलकर गुले-गुलज़ार होता है।
नज़रों को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं,
सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं।
जुनून की हद से गुज़र जाना है,
हमें तो अपनी ही हदों को तोड़कर आगे जाना है।
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो,
सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो।
जो हो गया उसे सोचा नहीं करते, जो मिल गया उसे खोया नहीं करते,
हासिल उन्हें होती है मंज़िल, जो वक्त और हालात पर रोया नहीं करते।
Junoon Hindi Status with Images
इश्क़ में इतना जुनून होना चाहिए,
जो हर दर्द में भी बेपनाह सुकून दे।

तेरी तलब में इस कदर हद से गुज़र जाएँगे,
जहाँ कोई न पहुँचा हो, वहाँ अपना आशियाना बनाएँगे।
दीवानगी की हद न पूछो हमसे,
हम तो वो हैं जो राख से भी आग जला दिया करते हैं।
इश्क़ करो तो ऐसा करो कि मिसाल बन जाए,
दीवानगी ऐसी हो कि ज़माने के लिए सवाल बन जाए।
हद-ए-शहर से निकली तो गाँव-गाँव चली,
कुछ यादें मेरे साथ पाँव-पाँव चली।
चाहत की हद से गुज़र जाना ही जुनून है,
तेरे नाम पर अपनी हर सांस वार देना ही सुकून है।
तो ये थी Junoon shayari in hindi. कैसी लगी आपको यह शायरियां ? कमेंट करके ज़रूर बताएं।अगर आपको यह शायरियां पसंद आयी तो साथ ही आप ज़िन्दगी के ऊपर शायरी और इसके बाद आप चाहें तो ख़ुशी की शायरी भी देख सकते हैं। जुनून शायरी इंसान को उसकी असीम क्षमताओं का अहसास कराती है। चाहे आप जीवन में किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हों, या फिर किसी रिश्ते में अपनी पूरी रूह झोंक रहे हों, जुनून ही वो डोर है जो आपको रुकने नहीं देती। जब भी आप खुद को थका हुआ या निराश महसूस करें, तो इन पंक्तियों को दोहराएं; यह आपके अंदर छिपी हुई आग को फिर से रोशन कर देंगी और आपको हर बाधा को पार करने की शक्ति देंगी।