15 August Shayari in Hindi: मनाएं इस साल का यह स्वतंत्रता दिवस कुछ बेहतरीन शायरियों और हिंदी स्टेटस के साथ। अपने अंदर की देशभक्ति की भावना को जगाएं और यह दिन हर्षोल्लास के साथ सभी के साथ मनाएं। आप चाहें तो नीचे दी गयी शायरियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 15 अगस्त के दिन सुप्रभात की शायरी के साथ आपको स्वतंत्रता दिवस की बधाई शायरी की भी ज़रुरत पड़ेगी।हर साल की तरह इस साल भी भारत में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह वो दिन है जिस दिन सभी के मन में देशभक्ति की भावना अपने चरमोत्कर्ष पर होती है। इसे मानाने के लिए आपको Independence Day Shayari in Hindi, 15 August Hindi Status Images की ज़रुरत पड़ेगी जो यहाँ आप आसानी से हासिल कर सकते हैं।
15 August Shayari in Hindi
गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा
चमक रहा आसमान में देश का सितारा
आजादी के दिन आओ मिलकर करें दुआ
बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।

वतन हमारा मिसाल मोहब्बत की
तोड़ता है दीवार नफरत की
मेरी खुशनसीबी है जो मिली जिंदगी इस चमन में
भुला ना सकेंगे इसकी खुशबू सातों जन्म में।
सीने में जुनून और आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूँ
दुश्मन की सांसे थम जाए आवाज में इतनी धमक रखता हूं।
ज़श्न आज़ादी का यूँ मनाया जाये
दर्द हर दिल का मोहब्बत से मिटाया जाए।
स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो

काँटों में भी फूल खिलाएं
इस धरती को स्वर्ग बनायें
आओ सब को गले लगायें
हम स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएं।
कहते हैं तुझसे ए दुश्मन
मत ले हमारा इम्तेहान
तू क्या जाने ताकत वतन की
जिसे सब कहते हैं हिन्दुस्तान।
जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी सिमट कर, सोने में भी लिपट कर मरे हैं कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।

फांसी के फंदे को चूम कर जो हंसते-हंसते झूल गए,
उन वीरों की बदौलत ही हम आज आज़ादी का जश्न मनाते हैं।
खून से सींचा है इस चमन को वीरों ने,
यूं ही नहीं लहराता ये तिरंगा आसमानों में।
गंगा, यमुना, नर्मदा का बहता यह जल है,
भारत माँ के आँचल में खिलता हर पल है,
मुबारक हो आप सभी को यह आज़ादी का पर्व,
हमारा देश ही हमारा कल है।

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत,
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफ़ा आएगी।
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी,
वतन पर मिटना है अरमान-ए-जिंदगी,
आज़ादी का जश्न मिलकर मनाएंगे,
भारत देश को और महान बनाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस शायरी हिंदी में
आज का यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है। पूरी दुनिया में आज भारत एक उभरता हुआ सितारा है। इस साल भारत 2023 अपना में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन भारत के तमाम स्कूलों, दफ्तरों, कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज फेहराया जाता है और साथ ही देशभक्ति के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। इस साल 15 अगस्त की थीम रहेगी “Nation First, Always First” जिसका मतलब है “राष्ट्र प्रथम, हमेशा प्रथम”। तो चलिए देखते हैं स्वतंत्रता दिवस की शायरी और कोट्स हिंदी में।
मुझे तन चाहिए ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिंदा हूं मातृभूमि के लिए
और जब मरू तो तिरंगा कफन चाहिए।

देशभक्ति के तराने गाएं
आओ स्वतंत्रता दिवस मनाए
दुश्मनों की है हम पर कुटिल नजर
आतंकवाद के रूप में ढा रहे कहर।
रात होते ही आप नींद में खो जाते हैं
सूरज ढलते ही वो तैनात हो जाते हैं
स्वतंत्रता दिवस की बधाई !
खुशनसीब है वे जो वतन पर मिट जाते हैं
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं
करता हूं उन्हें सलाम ए वतन पर मिटने वालों
तुम्हारी हर सांस में तिरंगे का नसीब बसता है।

आओ देश का सम्मान करें
शहीदों की शहादत याद करें,
एक बार फिर से राष्ट्र की कमान
हिंदुस्तानी अपने हाथ धरें,
आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें।
यह दिन है अभिमान का
है भारत माता के मान का
नहीं जाएगा रक्त व्यर्थ
वीरों के बलिदान का
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना,
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

अनेकताओं में एकता ही हमारी पहचान है,
तभी तो मेरा भारत देश सबसे महान है।
न सरकार मेरी है, न रौब मेरा है,
न बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो बस एक छोटी सी बात का गर्व है,
मैं ‘हिन्दुस्तान’ का हूँ और ‘हिन्दुस्तान’ मेरा है।
गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा,
चमक रहा आसमान में देश का सितारा,
आज़ादी के दिन मिलकर करें दुआ यह,
बुलंदियों पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।

फांसी के फंदे को चूम कर जो हंसते-हंसते झूल गए,
उन वीरों की बदौलत ही हम आज आज़ादी का जश्न मनाते हैं।
खून से सींचा है इस चमन को वीरों ने,
यूं ही नहीं लहराता ये तिरंगा आसमानों में।
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना, कभी तपती धूप में जल कर देख लेना,
कैसे होती है हिफाज़त मुल्क की, सरहद पर खड़े जवानों को देख लेना।
सुंदर हैं जग में सबसे, भारत माँ का रूप,
जहाँ बहती है प्रेम की धारा, जहाँ खिलती है सवेरे की धूप।
Independence Day Status in Hindi with Images
तिरंगा लहरायेंगें
भक्ति गीत गुनगूनायेंगें
वादा करो इस देश को
दुनिया का सबसे प्यारा देश बनायेंगें।

मोहब्बत का दूसरा नाम है मेरा देश
अनेकों में एकता का प्रतीक है मेरा देश
चंद गैरों की सुनना मुझे गँवारा नहीं
हिंदू हो या मुस्लिम सभी का प्यारा है मेरा देश।
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाती-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।
15 August Ki Shubhkamnayein !
मैं भारत का हर दम सम्मान करता हूं
यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं
मुझे चिंता नहीं स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की
तिरंगा हो कफन बस यही अरमान रखता हूं।

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
गुलाम बने इस देश को आजाद तुमने कराया है
सुरक्षित जीवन देकर तुमने कर्ज़ अपना चुकाया है
दिल से तुमको नमन है करते
ये आजाद वतन जो दिलाया है।
गंगा, यमुना, नर्मदा का बहता यह जल है,
भारत माँ के आँचल में खिलता हर पल है,
मुबारक हो आप सभी को यह आज़ादी का पर्व,
हमारा भारत देश ही हमारा कल है।
आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी यह पहचान है।

हवाओं को बता दो, चिराग जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की,
उस तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।
अनेकताओं में एकता ही हमारी पहचान है,
तभी तो मेरा भारत देश सबसे महान है।
न सरकार मेरी है, न रौब मेरा है,
न बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो बस एक छोटी सी बात का गर्व है,
मैं ‘हिन्दुस्तान’ का हूँ और ‘हिन्दुस्तान’ मेरा है।

गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा,
चमक रहा आसमान में देश का सितारा,
आज़ादी के दिन मिलकर करें दुआ यह,
बुलंदियों पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
सुंदर हैं जग में सबसे, भारत माँ का रूप,
जहाँ बहती है प्रेम की धारा, जहाँ खिलती है सवेरे की धूप।
हवाओं में आज फिर अजीब सा नशा छा गया है,
लगता है मेरे देश की आजादी का दिन आ गया है!
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
इसे सिर्फ कपड़ा मत समझना, ये हमारी आन है,
तिरंगा सिर्फ तीन रंग नहीं, हर भारतीय की जान है!
ना रंग हरा चाहिए, ना रंग केसरिया चाहिए,
मुझे तो बस वतन में अमन और भाईचारा चाहिए!
इस मिट्टी से उठकर, इसी मिट्टी में मिल जाएंगे,
पर मरते दम तक वतन पर कोई आंच ना आने देंगे!
रगो में लहू नहीं, जज्बा-ए-वतन दौड़ता है,
हम वो हैं जो तूफानों का रुख मोड़ना जानते हैं!
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज हम जिस आज़ादी की सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत शूरवीरों और शहीदों का अमूल्य बलिदान है।
इस लेख में साझा की गई देशभक्ति शायरियाँ और संदेश आपके मन में देश के प्रति सम्मान और जुनून को जगाने का एक छोटा सा प्रयास हैं। इसके साथ आप रक्षाबंधन की शायरी भी देख सकते हैं जो त्यौहार इसी महीने मनाया जायेगा। इन शायरियों के ज़रिए आप न केवल अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दे सकते हैं, बल्कि वीरों की शहादत को नमन भी कर सकते हैं।