26 January 2026 Shayari in Hindi | गणतंत्र दिवस शायरी हिंदी में

26 January Shayari in Hindi: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) भारत का एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लहर पैदा कर देता है। इस अवसर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शायरी एक सशक्त माध्यम है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। आज़ादी के लिए कई लोगों की मेहनत लगी है जिन्हे भूला नहीं जा सकता। यह दिन केवल परेड और झंडा फहराने का नहीं, बल्कि उन शहीदों को याद करने का भी है जिन्होंने अपनी जान देकर हमें आज़ादी दिलाई और उन महापुरुषों का आभार व्यक्त करने का है जिन्होंने हमें एक महान संविधान दिया। गणतंत्र दिवस नज़दीक है और आप सभी को इसे मानाने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

26 January 2026 Shayari in Hindi

आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी यह पहचान है।

26 January Shayari in Hindi

लहर-लहर लहराए तिरंगा, नीले आसमान पर,
गर्व है हमें अपनी इस ऊंची उड़ान पर।

न सर झुका है कभी, और न झुकाएंगे कभी,
जो अपने दम पर जिएं, वो सच में हिंदुस्तानी हैं।

केसरिया बल भरने वाला, सफेद सच्चाई,
हरा रंग है हरी हमारी धरती की अंगड़ाई।

26 January Shayari Hindi Image

सलाम है उन वीरों को, जिनकी वजह से ये दिन आता है,
वो खून बहाकर सरहद पर, तिरंगा लहराता है।

जब-जब तिरंगा लहराता है, रोम-रोम खिल जाता है,
भारत माता का हर बेटा, गर्व से भर जाता है।

कतरा-कतरा भी दिया वतन के वास्ते तो कम होगा,
तिरंगे की शान में झुका सारा आलम होगा।

26 January Shayari Download

ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता।

जो अब तक न खौला वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम न आए वो बेकार जवानी है।

वतन की खुशबू हमें मदहोश करती है,
वीरों की वीरता हमें जोश से भरती है।

गणतंत्र दिवस शायरी हिंदी में

ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस ये है कि हम हिंदुस्तानी हैं।

गणतंत्र दिवस शायरी हिंदी में

वतन की मोहब्बत में खुद को तपाए बैठे हैं,
हम तो मर मिटने की कसम खाए बैठे हैं।

लहू वतन की मिट्टी को जिसने दिया है,
उसी वीर ने तिरंगे को आसमान दिया है।

शहीदों के खून की स्याही से,
ये संविधान लिखा गया है,
हर पन्ने पर बलिदानों का,
निशान लिखा गया है।

26 जनवरी शायरी हिंदी में

नमन है उन वीरों को,
जिन्होंने मौत को गले लगाया,
अपनी जान गंवाकर हमें,
गणतंत्र का दिन दिखाया।

खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं।

अनेकता में एकता ही हमारी शान है,
इसीलिए मेरा भारत देश महान है।

गणतंत्र दिवस शायरी इन हिंदी

सजाएंगे हम वतन को दुल्हन की तरह,
मिटा देंगे नफरत को सावन की तरह।

जब तक रगों में खून है, देश का मान रहेगा,
हर हिंदुस्तानी के दिल में हिंदुस्तान रहेगा।

हवाओं के रुख को मोड़ देंगे हम,
तिरंगे की शान में अपनी जान तक दे देंगे हम।

तिरंगा लहराएंगे, देश का मान बढ़ाएंगे,
गणतंत्र दिवस पर हम कसम ये खाएंगे।

Happy Republic Day 2026 Shayari Status

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना,
हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा।

Happy Republic Day 2026 Shayari Status

अनेकता में एकता ही हमारी शान है,
इसलिए मेरा भारत देश महान है।

न जियो धर्म के नाम पर,
न मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जिए वतन के नाम पर।

अलग हैं भाषा, अलग है भेष,
पर हम सबका एक ही है देश।

Happy Republic Day Shayari Photo

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सब हैं भाई-भाई,
गणतंत्र दिवस लाया है, खुशियों की शहनाई।

अमन की खुशबू बिखरे,
इस गुलशन के हर कोने में,
मज़ा बहुत आता है,
हिंदुस्तानी होने में।

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें।

26 January Shayari Status in Hindi

देश की हिफाजत हमारा पहला फर्ज है,
भारत मां का हम पर बहुत बड़ा कर्ज है।

दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे,
आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे।

गर्व से कहो कि हम हिंदुस्तानी हैं,
वतन पर मिटने की अपनी पुरानी कहानी है।

भारत माता की जय, यही हमारा नारा है,
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा है।

इन 26 January 2026 Shayari के साथ आप अपने करीबियों को बधाई सन्देश दे सकते हो। हमने ज़िन्दगी पर शायरी भी दी है जिसे आप पढ़ना चाहेंगे।गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। शायरियों के ये खूबसूरत शब्द केवल संदेश भेजने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये हमारे गौरवशाली इतिहास की गूँज हैं। आइए, इस 26 जनवरी हम न केवल इन शायरियों को साझा करें, बल्कि यह संकल्प भी लें कि हम अपने देश की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Leave a Comment