Good Night Shayari in Hindi: स्वागत है दोस्तों आप सबका हमारी इस नयी पोस्ट में जहाँ आपको गुड नाईट शायरी हिंदी में मिलेगी। रात को सोने से पहले कुछ शुभ रात्रि की शायरी पढ़ कर आपको न सिर्फ अच्छी नींद आएगी, बल्कि आपका अगला दिन भी बेहतरीन होगा। इससे पहले मैंने आपके साथ Good Morning Shayari शेयर की थी जो आपको काफी पसंद आयी। दिनभर की भागदौड़ और व्यस्तता के बाद जब रात का साया हर ओर फैलता है, तो यह समय होता है शांति, विश्राम और अपनों को याद करने का। ‘शुभ रात्रि’ केवल दो शब्द नहीं हैं, बल्कि ये एक दुआ है, एक उम्मीद है कि जिसे आप भेज रहे हैं उसकी रात सुकून भरी हो और उसके सपने मीठे हों। हिंदी शायरी (कविता) इस साधारण शुभकामना को एक गहरा, भावनात्मक और मधुर रूप दे देती है।
Good Night Shayari in Hindi
दुनिया को हर वक़्त खुशी चाहिए,
लेकिन हमें हर खुशी में,
सिर्फ आप जैसे दोस्त चाहिए।
शुभ रात्रि

ये रात चाँदनी बनकर आपके आँगन आये,
ये तारे सारे लोरी गा कर आपको सुलाएं,
आपको आयें रात को इतने प्यारे सपने,
कि आप नींद में भी हँसें और मुस्कुराएं।
दोस्ती में जो सुकून है, वो कहीं और नहीं मिलता,
हर रात तुम्हारी यादों में खो जाता हूँ,
दिल बस यही चाहता है कि तुम हमेशा खुश रहो।
गुड नाइट दोस्त! 🌙💫
जिंदगी में रिश्तों का कोई मूल्य नहीं होता,
पर दोस्ती का नाता सबसे खास होता है।
शुभ रात्रि मेरे दोस्त, सुकून से सोना। 😇🌙
कोई चाँद सितारा है,
तो कोई फूल से भी प्यारा है,
जो हर पल याद आए,
वो पल पल सिर्फ तुम्हारा है
शुभ रात्रि
यह भी देखें: Zindagi Shayari in Hindi
शुभ रात्रि शायरी हिंदी में
ना जाने कौन सी बात आखरी हो,
ना जाने कौन सी मुलाकात आखरी हो,
इसलिए सबको याद करके सोते है,
ना जाने कौन सी रात आखरी हो।

जो मिल गई उसे फिर खोने नही देना,
हंसते हुए चेहरे को कभी रोने नही देना,
हम तो सात जन्मों के लिए बस तुम्हारे हैं,
यह दिल हमें किसी और का होने नही देना।
रात की खामोशी में छुपा है सुकून,
आपके हर सपने हों पूनम के चांद।
शुभ रात्रि।
रात का चाँद तेरी रोशनी से फीका लगे,
तेरे बिना ये दिल भी अधूरा लगे,
Good Night मेरी जान, बस इतना याद रखना,
मेरे हर ख्वाब में सिर्फ तेरा ही चेहरा जगे। ✨
चाँदनी तेरे चेहरे की याद दिलाती है,
तेरी आवाज़ मेरे दिल को सुकून पहुँचाती है,
Good Night मेरी जान, मीठे सपने देखना,
मेरी दुआ हमेशा तुझे खुशियाँ दिलाती है। 💫
See also: Himmat Shayari Hindi Mein
Good Night Hindi Shayari with Images
तेरी साँसों में बिखर जाऊं तो अच्छा है,
बन के रूह तेरे जिस्म मे उतर जाऊं तो अच्छा है,
किसी रात तेरी गोद में सर रख कर सो जाऊं,
उस रात की कभी सुबह ना हो तो अच्छा है

रात की चाँदनी आपको सदा सलामत रखे,
परियों की आवाज़ आपको सदा आबाद रखे,
पूरे कायनात को खुश रखने वाला वो रब,
हर दिन आप की खुशी का ख़याल रखे
दिन भर की थकान अब मिटा लीजिए,
हो चुकी रात रोशनी बुझा लीजिए,
एक खूबसूरत ख्वाब राह देख रहा है,
बस पलकों का परदा गिरा लीजिए
ऐसा लगता है कुछ होने जा रहा है,
कोई मीठी सपनो मे खोने जा रहा है,
धीमी कर दे अपनी रोशनी आए चाँद,
मेरा कोई अपना सोने जा रहा हैं
अपनी आँखो के अश्क बहा कर सोना,
तुम मेरी यादो का दिया जलाकर सोना,
डर लगता है नींद ही छीन ना ले तुझे,
तू रोज़ मेरे ख्वाबो में आ कर सोना
तो ये थीं Good Night Shayari in Hindi। कैसी लगी आपको यह शायरियां? कमेंट के ज़रिये हमें ज़रूर बताइयेगा। शुभ रात्रि शायरी हमारी संस्कृति का एक खूबसूरत हिस्सा है। इसके साथ साथ साथ आप मेहनत पर शायरी भी पढ़ सकते हैं। यह सिर्फ कविता नहीं है, बल्कि यह एक अदृश्य पुल है जो दूर बैठे लोगों को भी भावनात्मक रूप से जोड़ता है। जब डिजिटल युग में दूरियाँ बढ़ी हैं, तब ये मधुर संदेश हमारी भावनाओं को संक्षिप्त और प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने का सबसे बेहतरीन तरीका बन गए हैं।