Husband Wife Shayari in Hindi: स्वागत है दोस्तों आपका हमारे एक और पृष्ठ पर जहाँ आपको पति पत्नी की शायरी हिंदी में मिलेगी। इन शायरियों के साथ साथ आपको कुछ फोटो भी मिलेंगी जिन्हे आप फ्री में डाउनलोड भी कर सकते हैं। पति और पत्नी का रिश्ता एक बहुत ही ख़ास रिश्ता है तो दुनिया के सञ्चालन के लिए काफी आवश्यक है। पति-पत्नी का रिश्ता केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का एक खूबसूरत सफर है। यह रिश्ता विश्वास, सम्मान, नोक-झोंक और असीमित प्यार की बुनियाद पर टिका होता है। भारतीय संस्कृति में इस संबंध को सात जन्मों का बंधन माना गया है। कभी-कभी शब्दों की कमी इस गहरे एहसास को बयां करने में आड़े आती है, और यहीं शायरी अपना जादू बिखेरती है। वैसे तो पति और पत्नी के बीच प्रेम काफी होता है लेकिन कभी कभी प्यार का इज़हार करके उस प्रेम को उजागर भी करना पड़ता है।
Husband Wife Shayari in Hindi
खुशबू बनकर आपकी सांसों में समा जाएंगे,
सुकून बनकर आपके दिल में उतर जाएंगे,
महसूस करने की कोशिश तो कीजिए एक बार,
दूर होकर भी आपके पास नजर आएंगे।

तेरी सादगी ही मेरे दिल को भाती है,
तू साथ हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।
थोड़ा प्यार, थोड़ी तकरार और ढेर सारा विश्वास,
यही है पति-पत्नी के रिश्ते की सबसे सुंदर मिठास।
फिजा में बहता नशा आप हो,
प्यार में छलकता जाम आप हो,
सीने में लिए घूमती हैं यादें आपकी,
मेरी जिंदगी का दूसरा नाम आप हो।
लव यू डियर हबी !

सच्चा जीवनसाथी वही है जो दुख में हाथ थामे,
और सुख में आपका मान बढ़ाए।
मांगी थी खुदा से ये दुआ मैंने कब से
देना एक हमसफर जो हो अलग सब
सेरब ने मिलन करा दिया आपसे
बोला यहीं अनमोल है सबसे !
साथ तेरा हो तो हर मंज़िल करीब लगती है,
तेरे बिना तो यह दुनिया भी अजीब लगती है।

ओह मेरे प्यारे पतिदेव
ये दिल हमेशा से आपका था
और केवल आपका ही रहेगा !
लव यू डियर जिंदगी !
जब मैं आपको बताती हूं कि
मैं आपसे प्यार करती हूं
मैं इसे आदत से नहीं कह रही हूं कि
मैं आपको याद दिला रही हूंआप मेरी जिंदगी हैं !!
तेरा साथ है तो हर राह आसान लगती है,
तेरे बिना यह ज़िंदगी वीरान लगती है।
रिश्ता हमारा जन्मों-जन्म का है प्यार से भरा,
तू मुस्कुरा दे तो खिल जाए चेहरा मेरा।
तुम्हारी एक मुस्कान ही मेरी ताकत बन जाती है,
तुम्हारे बिना मेरी हर खुशी अधूरी रह जाती है।
आपको यह भी पसंद आएंगे
पति पत्नी शायरी हिंदी में
घर को स्वर्ग बना देती है वो नारी,
जो अपने पति के सम्मान के लिए लड़े दुनिया सारी।

विश्वास का वो धागा हो तुम,
जिसने मेरे जीवन को खूबसूरती से पिरोया है।
किस्मत वाले होते हैं वो लोग,
जिन्हें फिक्र करने वाला जीवनसाथी मिलता है।
रब ने हम दोनों की जोड़ी क्या खूब बनाई है,
मैं तेरी परछाई हूँ, और तू मेरा आइना है।

हाथों में तेरा हाथ हो और लंबी सी राह हो,
ज़िंदगी भर बस तेरा और सिर्फ तेरा साथ हो।
गुस्सा भी तुम पर आता है और प्यार भी तुम पर ही,
तुम ही मेरी दुनिया हो और जान बसती है तुम में ही।
तू है तो मेरा हर दिन खास बन जाता है,
तेरी एक झलक से मेरा हर लम्हा सवर जाता है।
माँग का सिंदूर और हाथों की चूड़ियाँ,
तेरे नाम से ही सजती हैं मेरी खुशियाँ।

हर जनम में मुझे तेरा ही साथ मिले,
ज़िंदगी के हर मोड़ पर मुझे तेरा ही प्यार मिले।
हजारों की भीड़ में भी तुझे पहचान लेता हूँ
तेरी आहट से ही अपनी खुशियाँ जान लेता हूँ।
Pati Patni Shayari Status Hindi Images
मेरी दुनिया में इतनी जो खुशहाली है,
ये सब आपकी दी हुई मोहब्बतों की लाली है।

पति-पत्नी का प्यार विश्वास से बनता है,
जो हर तूफान पार करा देता है।
आँखों की चमक और दिल की धड़कन हो तुम,
मेरे जीने की एकमात्र वजह और सुकून हो तुम।
हाथ थामे रखना दुनिया में भीड़ भारी है,
खो न जाऊं कहीं मैं, ये जिम्मेदारी तुम्हारी है।

आप मेरी वो खुशी हो जिसके बिना
मेरा सारा श्रृंगार अधूरा है।
खुशनसीब हूँ मैं कि तुम मेरे हमसफर हो,
मेरे हर मर्ज की बस तुम ही दवा हो।
तुम्हारी आँखों में बसता है मेरा संसार,
मुबारक हो आपको यह खूबसूरत प्यार।

सच्चा जीवन साथी वही है जो खुशियों में हँसाए,
और मुश्किलों में बिना कहे अपना हाथ बढ़ाए।
तेरी हर अदा पर दिल फिदा हो जाता है,
जब तू मुस्कुरा कर मुझे देखता है, सब कुछ खास हो जाता है।
चाय की चुस्की जैसी मीठी है हमारी जोड़ी,
थोड़ी सी खट्टी और थोड़ी सी नमकीन है हमारी जोड़ी।
लड़ते भी तुमसे हैं और मरते भी तुम पर हैं,
हमारे रिश्ते की यही तो खूबसूरत बात है।
तेरी फिक्र ही तो मेरा प्यार जताती है,
तेरी एक हँसी मेरा पूरा दिन बना देती है।
तुमसे ही सुबह होती है, तुमसे ही ढलती है शाम,
मेरे हर अहसास पर लिखा है बस तेरा ही नाम।
ये थीं Husband Wife Shayari in Hindi. उम्मीद करती हूँ की आप सभी को यह शायरियां पसंद आयी होंगी। इन शायरियों के साथ अगर आप अपनी पत्नी/पति को गुलाब का फूल देंगे तो काफी अच्छा रहेगा। पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसी बगिया है जिसे हर दिन प्यार के पानी से सींचना पड़ता है। शायरी केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि दिल की गहराइयों से निकली वो पुकार है जो आपके साथी को यह बताती है कि वे आपके जीवन में कितने खास हैं। चाहे वह सालगिरह हो या कोई साधारण दिन, अपने जीवनसाथी को शायरी के जरिए अपनी अहमियत का अहसास कराते रहें। आखिर, शब्दों में वो ताकत होती है जो खामोश दिलों को भी जोड़ देती है।